गोपालगंज के छड़ सीमेंट कारोबारी के घर सेंट्रल GST का छापा, 3 घंटे चली छापेमारी

Gopalganj News: गोपालगंज के छड़ सिमेंट कारोबारी शीलू अग्रवाल के घर पर सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापेमारी की. हालांकि रेड में क्या मिला इसका पता अभी तक नहीं चल सका है. सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

Gopalganj News: (संजय कुमार अभय की रिपोर्ट) शहर के प्रमुख छड़ सिमेंट कारोबारी शीलू अग्रवाल के काली स्थान रोड आवास पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी हुई. छापेमारी लगभग तीन घंटे तक चली. रेड के दौरान बाहर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा. अधिकारियों की टीम ने कारोबारी के घर को खंगाल दिया. रेड में क्या मिला यह अब तक साफ नहीं हो सका. छापेमारी के दौरान मीडिया के भी जाने पर रोक लगा दिया गया था.

3 घंटे तक चली छापेमारी

जानकारों ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी की टीम शुक्रवार को काली स्थान रोड में शीलू अग्रवाल के आवास पर पहुंची. मेन गेट को बंद कर घर की जांच शुरू की गई. जो 3 घंटे तक चली. इस दौरान घर के लोगों से भी काफी देर तक पूछताछ की गयी. अग्रवाल का गोपालगंज से लेकर देवरिया, पटना तक कारोबार फैला हुआ है.

सेंट्रल जीएसटी के अफसरों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. उधर, जानकारों ने बताया कि पिछले 15 अगस्त को शीलू अग्रवाल को सबसे अधिक जीएसटी पेमेंट करने के मामले में सम्मानित किया गया था.

Also Read: बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा खेती का गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >