गोपालगंज: भोरे में जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पर जोर

गोपालगंज के भोरे प्रखंड मुख्यालय में जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में कार्य की शत-प्रतिशत शुद्धता और समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया गया.

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने को लेकर प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी मुकेश कुमार ने की. इस दौरान जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया.

हस्त पुस्तिका तैयार करने की दी जानकारी

बैठक में बीडीओ ने उपस्थित ग्राम अधिकारियों को हस्त पुस्तिका तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों के संधारण, आंकड़ों के सत्यापन और प्रपत्रों को सही तरीके से भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. इसलिए सभी संबंधित कर्मी पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

मास्टर ट्रेनरों ने बतायी तकनीकी प्रक्रिया

मास्टर ट्रेनर राधाकांत तिवारी और नन्हे सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान हस्त पुस्तिका तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण और कार्य के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी.

प्रतिभागियों को विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के बारे में भी बताया गया.

निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

बैठक में शिक्षक दुर्गेश पांडेय, कमलेश तिवारी, कुंदन सोनी सहित प्रखंड के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया.

सभी को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना हस्त पुस्तिका तैयार करने का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >