सोहनरिया में झड़प में दोनों पक्षों से कांड दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, पूर्व जिला पार्षद को भी एक पक्ष ने बनाया अभियुक्त

कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया बाजार में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से अलग-अलग नामजद प्राथमिकी करायी गयी है.

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया बाजार में मंगलवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से अलग-अलग नामजद प्राथमिकी करायी गयी है. भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी ललन राम, सुनील राय के ट्रैक्टर चालक हैं. वे मंगलवार की दोपहर कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया बाजार स्थित मुखिया सुनील राय के नवनिर्मित मकान में गेट और ग्रिल लगवाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे. उसी समय थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी रामधनी वर्मा सहित आधा दर्जन लोगों ने मिलकर ललन राम एवं मुकेश ठाकुर को मारपीट कर घायल कर दिया. जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया, जबकि दूसरे पक्ष से रामधनी वर्मा एवं मुन्ना वर्मा घायल हो गये. इस मामले में प्रथम पक्ष से भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया महुई गांव निवासी ललन राम के बयान पर कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया निवासी रामधनी वर्मा सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी करायी गयी है. वहीं दूसरे पक्ष से रामधनी वर्मा के बयान पर सीवान जिले के दरौली थाना के किशुनपाली गांव निवासी व पूर्व जिला पार्षद मुकुल राय सहित तीन नामजद एवं 50 से 80 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी करायी गयी है. पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >