Gopalganj News: थावे प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) थावे में मंगलवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए.
प्रमाण पत्र के लिए 28 और उपकरण के लिए 43 आवेदन
शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 28 और सहायक उपकरण व अन्य सामग्री के लिए 43 आवेदन प्राप्त हुए. कुल 71 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया. इस दौरान कर्मियों ने बच्चों की आवश्यक जांच कर कागजी प्रक्रिया पूरी की.
अभिभावकों को दी गयी जरूरी जानकारी
शिविर में मौजूद कर्मियों ने अभिभावकों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने और सहायक उपकरण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी. साथ ही बच्चों को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने को लेकर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी.
शिविर में शैलेंद्र कुमार मधुकर, शशिभूषण, गुड्डू कुमार, डॉ. तबारक अली, प्रिंस कुमार, बृजेश कुमार यादव, कृष्ण किशोर श्रीवास्तव, सुनील कुमार प्रजापति और विजय तिवारी समेत समावेशी शिक्षा से जुड़े कर्मी व अभिभावक मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात
