गोपालगंज: फुलवरिया में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, करीब 5 लाख के जेवर-सामान ले गए चोर; CCTV चिप भी उखाड़ा

फुलवरिया के माड़ीपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर और सामान उड़ाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पीड़ित गृहस्वामी कृष्णानंद सिंह हैं, जो वर्तमान में पटना में रहकर नौकरी करते हैं.

बताया जाता है कि घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात इस वारदात को अंजाम दिया. शुक्रवार की सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए.

अलमारी व अटैची का ताला तोड़ उड़ाए गहने और सीसीटीवी चिप

पीड़ित के अनुसार चोरों ने मुख्य दरवाजे का कुंडी-ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया. इसके बाद कमरों में रखी अलमारी और अटैचियों का ताला तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान बटोर लिए. चोरी गए सामानों की सूची बनाई जा रही है. शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की चिप (मेमोरी कार्ड) भी निकाल ली और साथ ले गए.

जल्द खुलासे का पुलिस का दावा

मामले के संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की हर पहलू से गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है. इलाके के संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है तथा चोरों की पहचान के लिए तकनीकी व स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर चोरी गए सामान को बरामद कर लिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >