त्योहारों को लेकर सर्राफा व्यवसायियों ने एसडीपीओ से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

गोपालगंज. आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए गोपालगंज शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है.

गोपालगंज. आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए गोपालगंज शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. सर्राफा व्यवसायियों ने बुधवार को पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज को एक लिखित आवेदन देकर पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की. व्यवसायियों ने बताया कि त्योहारों के समय स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी में काफी भीड़ रहती है, जिसके कारण लूटपाट या आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में सघन पुलिस गश्ती और फोर्स की तैनाती जरूरी है. उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि पूर्व में सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य केंद्र ब्रह्म चौक था, जहां से पूरे बाजार क्षेत्र की निगरानी की जाती थी. इसके अलावा मौनियार चौक, पुरानी चौक, चंद्रगोखुल रोड और श्यामवित मंदिर रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. उन्होंने सुझाव दिया कि इस बार भी प्रमुख सर्राफा दुकानों जैसे लक्ष्मी ज्वेलर्स, आरपी. ज्वेलर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों के पास फोर्स की तैनाती की जाये. व्यवसायियों ने एसडीपीओ से आग्रह किया है कि त्योहारों के दौरान पूर्व की भांति सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सर्राफा व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >