BSTA गोपालगंज की कमान फिर अतुल कुमार चौबे को, नयी कार्यकारिणी के साथ शिक्षकों की लंबित मांगों पर संघर्ष का संकल्प

बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बी.एस.टी.ए.) की गोपालगंज जिला इकाई ने नई कार्यकारिणी का गठन किया. अतुल कुमार चौबे को फिर से जिला अध्यक्ष चुना गया है. बैठक में संगठन को मजबूत करने के संकल्प लिए गए.

Gopalganj News : बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) की गोपालगंज जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला टाउन में आयोजित हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और शिक्षकों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से अतुल कुमार चौबे को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया. नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने का संकल्प लिया.

जिला कमेटी में अम्बुज सिन्हा को महासचिव, नवनीत मिश्रा को संयोजक, संजीव कुमार रंजन को संरक्षक तथा अंकज कुमार तिवारी को वरीय जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

नौ शिक्षकों को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

जिला उपाध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार तिवारी, अभय देश आजाद, अभय पासवान, ज्योतिन्द्र गिरी, राजकुमार यादव, वीरेंद्र गुप्ता, अश्वनी मिश्रा, नागेंद्र राम और आनंद कुमार का चयन किया गया.

उमाशंकर बैठा को वरीय जिला सचिव बनाया गया. वहीं सोनू अली, धर्मेंद्र यादव, रामसेवक गुप्ता, गौरव कुशवाहा, सुनील कुमार, सन्नी कुमार एवं मोहम्मद नैफीक को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

मीडिया और सोशल मीडिया की भी बनी टीम

प्रभाकर पासवान को जिला मीडिया कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. अंकुश तिवारी एवं अजय कुमार मिश्रा को जिला प्रवक्ता बनाया गया. वहीं अभिषेक कुमार सिंह एवं मैनुद्दीन अंसारी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को प्रखंड और विद्यालय स्तर तक पहुंचाने तथा शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने लाने का संकल्प लिया.

प्रखंड से विद्यालय स्तर तक संगठन होगा मजबूत

बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अतुल कुमार चौबे ने कहा कि संगठन को जिले के सभी प्रखंडों से लेकर विद्यालय स्तर तक मजबूत किया जायेगा. शिक्षकों की एकजुटता के साथ उनके अधिकार और हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त शिक्षकों को सप्तम वेतन आयोग का लाभ दिलाने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा. उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति शिक्षकों की एकता में है.

खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network
खबर का फोटो | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >