गोपालगंज में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की 77वीं जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने किया नमन

राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने अमर शहीद बृज बिहारी प्रसाद की 77वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई. शोषितों, वंचितों और वैश्य समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया.

Gopalganj News: राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन रामाधार प्रसाद की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री, वैश्य रत्न और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीद स्वर्गीय बृज बिहारी प्रसाद की 77वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

शोषित और वंचित समाज की आवाज थे बृज बिहारी प्रसाद

राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहन गुप्ता ने कहा कि बृज बिहारी प्रसाद ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में शोषितों, पीड़ितों, अति-पिछड़ों और वैश्य समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया. वे हमेशा समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनकर खड़े रहे.

56 उपजातियों को जोड़ने का किया ऐतिहासिक कार्य

प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता रविरंजन प्रसाद ने कहा कि बृज बिहारी प्रसाद ने वैश्य समाज की 56 उपजातियों को एक सूत्र में बांधने और उनमें राजनीतिक जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य किया. उन्होंने कहा कि समाज का शैक्षणिक और राजनीतिक विकास तभी संभव है, जब "जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी" के सिद्धांत को लागू किया जाए.

अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामाधार प्रसाद ने कहा कि आज समाज को बृज बिहारी प्रसाद के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में राहुल गुप्ता, मनीष गुप्ता, राहुल जायसवाल, कृष्णा सोनी, बिट्टू वर्णवाल, उमाशंकर साहू, विजय गुप्ता, राजा गुप्ता, उमेश गुप्ता सहित वैश्य समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suresh rai

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >