आज होगी ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा, समाज के लोग किये गये आमंत्रित

गोपालगंज. ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी आठ अक्तूबर को एक दिवसीय ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का आयोजन किया जा रहा है.

गोपालगंज. ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी आठ अक्तूबर को एक दिवसीय ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम अरार मोड़ श्याम वाटिका मैरेज हाल में आयोजित होगा. संस्था के अध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि महासभा का उद्देश्य समाज में वैदिक संस्कृति, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा. साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों को सम्मानित भी किया जायेगा. अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन ब्रह्मर्षि समाज की सांस्कृतिक एकता और सामूहिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. महासभा में विशिष्ट अतिथियों के रूप में कई प्रमुख संत, विद्वान और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >