जिले में अधिवक्ता लिपिक सहित दो लोगों की बाइक हुई चोरी

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीती रात अधिवक्ता नगर में किराये के मकान में रह रहे अधिवक्ता लिपिक अशोक शुक्ला की बाइक अज्ञात चोरों ने बरामदे से चोरी कर ली.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीती रात अधिवक्ता नगर में किराये के मकान में रह रहे अधिवक्ता लिपिक अशोक शुक्ला की बाइक अज्ञात चोरों ने बरामदे से चोरी कर ली. सुबह जब वे उठे और बाहर निकले, तो बाइक गायब मिली. आसपास पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, बुधवार की दोपहर विजयपुर थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश भगत अपनी बाइक से सिविल कोर्ट में किसी कार्य से आये थे. उन्होंने बाइक को कचहरी रोड पर खड़ा कर अधिवक्ता से मिलने के लिए उनकी सीट पर गये. कुछ देर बाद लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने भी नगर थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से शहर के लोगों में चिंता बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >