गोपालगंज में सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक पर हमला, पेट में चाकू मारकर फरार हुए तीन बदमाश

Gopalganj Youth Knife Attacked : गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र में सरैया ढाला बाजार से लौट रहे 18 वर्षीय मिथुन कुमार पर टॉयलेट के लिए रुकने पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. युवक की हालत गंभीर है और उसे पटना रेफर किया गया है.

Gopalganj Youth Knife Attacked : गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में 18 वर्षीय मिथुन कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक की पहचान बलरा गांव निवासी राम किशोर महतो के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है. हमले में युवक के पेट में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

टॉयलेट के लिए रुका तो बदमाशों ने कर दिया हमला

परिजनों के अनुसार मिथुन कुमार सरैया ढाला बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहा था. रास्ते में बलरा गांव के समीप वह टॉयलेट करने के लिए रुका था. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के उस पर हमला कर दिया. बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए.

सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

हमले के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Also Read : गोपालगंज: शिक्षक स्थानांतरण की समय-सारिणी जारी, म्यूच्यूअल ट्रांसफर को लेकर बढ़ी हलचल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >