थावे में नेवता करने गये युवक की बाइक चोरी

थावे. नेवता करने गये एक युवक की बाइक गजाधरटोला गांव से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. यह घटना 28 मई की बतायी जा रही है.

थावे. नेवता करने गये एक युवक की बाइक गजाधरटोला गांव से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. यह घटना 28 मई की बतायी जा रही है. इसको लेकर थाना क्षेत्र के चितूटोला गांव के मनोज साह ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह नेवता करने के लिए गजाधरटोला गांव में चंद्रदेव यादव के यहां गया था. अपनी बाइक उनके घर के पास लगाकर नेवता करने चला गया. जब एक घंटे बाद नेवता कर वापस लौटा, तो देखा कि उस स्थान से बाइक गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक का कोई पता नहीं चला, तो मनोज साह ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >