अनंत सिंह के 9 समर्थकों पर FIR, डांसर के साथ ठुमका लगाते और हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल

Bihar News: मोकामा के विधायक अनंत सिंह के 9 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. कुछ दिन पहले ही विधायक के समर्थकों का डांसर के साथ ठुमका लगाते और हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अब एक्शन लिया गया.

Bihar News: मोकामा के विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. गोपालगंज में हथुआ थाना इलाके के सेमराव में उपनयन संस्कार में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों का हथियार लहराते हुए और डांसर के साथ ठुमका लगाते वीडियो वायरल हुआ था.

मामले में एसपी ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर मीरगंज थाने में नौ नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके बाद मीरगंज पुलिस ने हथियार लहराने वाले की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

ये है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि दो और तीन मई को सेमराव गांव के गुड्डु राय के बेटे के जनेऊ संस्कार में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी शामिल हुए थे. गुड्डू राय अपने जमाने के हिस्ट्री शीटर रहे हैं. इस दौरान उनके समर्थक डांसर के साथ जातीय गीत पर हथियार लहराते हुए जमकर नाचे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अनंत सिंह के समर्थक डांसर पर नोटों की बारिश करते दिखे थे.

100 से अधिक गाड़ियों के साथ पहुंचे थे अनंत सिंह

गोपालगंज में समर्थकों ने अनंत सिंह पर फूल बरसाए और पूरे सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया था. उनके काफिले की भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी. बताया जा रहा था कि करीब 100 से अधिक गाड़ियों के साथ अनंत सिंह पहुंचे थे. सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली थी. काफिले के साथ चल रहे समर्थक लगातार ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ और ‘छोटे सरकार जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. मटिहानी मोड़ पर कुछ देर तक मेले जैसा नजारा बना रहा था.

(गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट)

Also Read: विधायक अनंत सिंह का नया अंदाज वायरल, देर रात कार्यक्रम का लिया मजा, समर्थकों ने डांसर पर उड़ाए नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >