गोपालगंज: भोरे में शराब लदी कार जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

बिहार के भोरे में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 189 लीटर देसी शराब और एक वैगनआर कार जब्त की है। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया।

Gopalganj News : भोरे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिश्र खजुरहा स्थित आम के बगीचे के पास से शराब लदी एक वैगनआर कार जब्त की है. पुलिस ने कार से 189 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.

उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी शराब की खेप

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त और शराब जांच अभियान के दौरान अहले सुबह सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के भिंगारी बाजार से सफेद रंग की वैगनआर कार में शराब की खेप मिश्र खजुरहा की ओर लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी.

पुलिस वाहन को देखते ही चालक कार छोड़कर अंधेरे में भाग निकला. पुलिसकर्मियों ने टॉर्च की रोशनी में काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.

डिक्की से 21 पेटी शराब बरामद

कार की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 21 पेटी देसी शराब बरामद हुई. इनमें 'बंटी बबली' और 'रोमियो राजा' ब्रांड की 200 एमएल वाली कुल 945 बोतलें थीं. पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 189 लीटर है.

पुलिस ने शराब के साथ वैगनआर कार को भी जब्त कर लिया है. बरामद शराब को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अज्ञात तस्कर और वाहन मालिक पर प्राथमिकी

मामले में सब-इंस्पेक्टर के बयान पर अज्ञात शराब तस्कर और वाहन मालिक के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस फरार तस्कर की पहचान करने में जुटी है. वाहन के मालिक और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >