भोरे-मीरगंज मुख्य पथ चौड़ीकरण कार्य का आज होगा भूमिपूजन

भोरे. भोरे से मीरगंज तक के मुख्य पथ के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को धूमधाम से किया जायेगा.

भोरे. भोरे से मीरगंज तक के मुख्य पथ के चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन गुरुवार को धूमधाम से किया जायेगा. इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के कर-कमलों द्वारा की जायेगी. भूमि पूजन का कार्यक्रम भोरे के वायरलेस मोड़ पर आयोजित किया गया है, जहां कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. एनडीए के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा आयोजित किया गया है और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की संभावना है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की गयी है. महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना को स्वीकृति दिलाने में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अहम भूमिका रही है. उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण के चलते इस परियोजना को मंजूरी मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के विकास को एक नयी दिशा मिलेगी. इस परियोजना के तहत भोरे-मीरगंज मुख्य पथ की कुल 29.140 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा. इसके लिए 113.7653 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गयी है. सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >