गोपालगंज के भोरे में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस-ए-मिलाद, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

Eid Milad Un Nabi: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर भोरे प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में भव्य जुलूस-ए-मिलाद निकाला गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज भी शान से लहराया.

Eid Milad Un Nabi: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को भोरे प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में जुलूस-ए-मिलाद निकाला गया. सिसई, बनकटा खास, लामीचौर, कल्याणपुर, भोरे, हरिहरपुर और रुदलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस में हरे झंडों के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी शामिल रहा. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी.

सिसई में मुख्य सड़कों पर की गई सजावट

सिसई की मुख्य सड़कों पर बिजली के पोल पर हरे झंडे लगाए गए थे. जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी. जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता रहा. प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही थी. सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

बीडीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

बीडीओ मुकेश कुमार भी विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >