गोपालगंज: भोरे बीडीओ के सम्मान में विदाई समारोह, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने किया सम्मानित

भोरे प्रखंड कार्यालय में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के सम्मान में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. तीन साल के सफल कार्यकाल के बाद उनके तबादले पर जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत मधुर संगीत से हुई, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. भोरे प्रखंड में अपना तीन साल का सफल और बेदाग कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार की नई नीति के तहत उनका तबादला पिपराकोठी प्रखंड में हुआ है. इस विदाई समारोह की अध्यक्षता स्थानीय प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम ने गरिमामयी ढंग से की.

गाना गाकर हुए भावुक

इस विदाई सह सम्मान कार्यक्रम के मंच संचालन की कमान कोरेया पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय ने संभाली. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुखिया ने "अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं..." गाना गाकर माहौल को पूरी तरह से संगीतमय और भावुक बना दिया. इस विदाई गीत को सुनकर समारोह में मौजूद तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी काफी भावुक हो गये.

शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख ने निवर्तमान बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को प्रशासनिक उपलब्धियों के लिए अंगवस्त्र व शॉल ओढ़ाकर और फूलों का बुके देकर सम्मानित किया. इसके बाद वहां मौजूद अन्य सभी त्रिस्तरीय जन-प्रतिनिधियों, मुखिया संघ के सदस्यों और प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों ने भी उन्हें बारी-बारी से बड़ी माला पहनाकर विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस विदाई बेला के मौके पर उप प्रमुख विनय मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा, मुखिया मोहन सिंह, मुखिया कमलेश प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा उर्फ डब्लू मिश्रा, मंटू सिंह और शाह आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य केशव मिश्रा, प्रमोद ठाकुर, अंचलाधिकारी (सीओ) अनुभव कुमार राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) नवीन चंद्र उपाध्याय और अभय प्रताप सिंह उपस्थित थे.

उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड कर्मियों और विकास मित्रों ने बीडीओ दिनेश कुमार सिंह द्वारा भोरे प्रखंड में कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ. सभी उपस्थित लोगों ने बीडीओ को उनके नए पदस्थापन क्षेत्र पिपराकोठी के लिए अपनी सहृदय शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की.

Also Read: यूपी से शराब लेकर आ रहा एक धंधेबाज को विजयीपुर पुलिस ने किया शराब के साथ गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suresh rai

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >