गोपालगंज में बनेगी भोजपुरी डॉक्यूमेंट्री 'छठ पर्व', 28-29 जुलाई को होगी शूटिंग

Gopalganj News: गोपालगंज में 'छठ पर्व' नामक भोजपुरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण जल्द शुरू होगा. बिहार फिल्म निगम से शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को प्रमुखता दी जाएगी.

Gopalganj News: बिहार फिल्म निगम से शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद भोजपुरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'छठ पर्व' के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रबुद्ध एंटरटेनमेंट, नेचुआ जलालपुर (गोपालगंज) के बैनर तले बनने वाली इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग 28 और 29 जुलाई को कुचायकोट प्रखंड के नेचुआ जलालपुर और सासामुसा में की जाएगी.

बिहार फिल्म निगम से मिली शूटिंग की मंजूरी

प्रबुद्ध एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की सचिव सुधा तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बिहार फिल्म निगम से अनुमति मिलने के बाद शूटिंग की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं. निर्धारित तिथियों पर फिल्म की शूटिंग स्थानीय लोकेशन पर होगी.

छठ महापर्व की परंपरा और संस्कृति को दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री

उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट्री का मुख्य उद्देश्य बिहार के पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक संस्कृति और आस्था के महापर्व छठ को प्रामाणिक रूप से पर्दे पर प्रस्तुत करना है. फिल्म के माध्यम से देश-दुनिया के दर्शकों को छठ पर्व की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्ता से परिचित कराया जाएगा.

ये कलाकार निभाएंगे अहम भूमिका

डॉक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल हैं. फिल्म में लक्ष्मी रानी, दीपक राय, दिवाकर द्विवेदी और सुधा तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. पूरी टीम छठ पर्व की परंपराओं और लोक आस्था को वास्तविक स्वरूप में प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटी है.

बिहार की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा नया मंच

फिल्म के जरिए बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और छठ महापर्व के विभिन्न आयामों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. निर्माताओं का मानना है कि यह डॉक्यूमेंट्री बिहार की सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh pandey

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >