भवानी सिंह बनाये गये गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव

बरौली. प्रखंड के रतनसराय गांव के ताइक्वांडो खिलाड़ी और कोच भवानी सिंह को गोपालगंज ताइक्वांडो संघ का संयुक्त सचिव तथा रेफरी चेयरमैन बनाया गया है.

बरौली. प्रखंड के रतनसराय गांव के ताइक्वांडो खिलाड़ी और कोच भवानी सिंह को गोपालगंज ताइक्वांडो संघ का संयुक्त सचिव तथा रेफरी चेयरमैन बनाया गया है. भवानी सिंह की इस कामयाबी से रतनसराय सहित बरौली तथा प्रखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी है. विदित हो कि पटना में नेशनल रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया था, जिसमें बरौली प्रखंड के रतनसराय गांव के भवानी सिंह को ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ़ गोपालगंज का सयुंक्त सचिव तथा रेफरी चेयरमैन का पद सौंपा गया. ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह और गोपालगंज के महासचिव आर्यन पांडेय ने बताया कि पूरे जिले के खिलाड़ियो ने वोटिंग की और उसी के आधार पर भवानी सिंह का चुनाव किया गया. ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ़ गोपालगंज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने भवानी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हमें आशा है कि आने वाले दिनों में भवानी अपने जिले के खिलाड़ियों के लिए काफी बेहतर काम करेंगे. पूरे ताइक्वांडो परिवार ने इन्हें अपना सयुंक्त सचिव चुना है और वो इस पद के असली हकदार भी हैं. ताइक्वांडो संघ के सदस्यों तथा खिलाड़ियों ने भवानी सिंह को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >