गोपालगंज: उचकागांव में BDO मनोज कुमार पंडित को शिक्षा विभाग की कमान, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी अब बीडीओ मनोज कुमार पंडित संभालेंगे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है. नई व्यवस्था के तहत वे स्कूलों के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे.

Gopalganj News : स्थानीय प्रखंड में शिक्षा विभाग की कमान बीडीओ मनोज कुमार पंडित को सौंपे जाने के बाद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में उत्साह है. नयी जिम्मेदारी संभालने के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में संक्षिप्त अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी.

जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

समारोह में परसौनी खास पंचायत के मुखिया संतोष गुप्ता, झिरवा पंचायत के मुखिया डॉ. मो. नजीर आलम, सरपंच बिपिन दुबे और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत अन्य लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. सभी ने बीडीओ मनोज कुमार पंडित को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जतायी कि बीडीओ के मार्गदर्शन में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आयेगा. जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद भी जतायी.

पहले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास था अतिरिक्त प्रभार

बताया जाता है कि प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पूर्व में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रेम हलधर को प्रखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. अब राज्य सरकार के नये दिशा-निर्देश और आदेश के आलोक में बीइओ की यह जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को हस्तांतरित कर दी गयी है.

नई व्यवस्था के तहत बीडीओ मनोज कुमार पंडित शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >