गोपालगंज: बलथरी गांव में बना भव्य तोरण द्वार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पूर्व मंत्री जनक राम ने किया उद्घाटन

बलथरी गांव की पहचान को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर निर्मित 'विधायक सिंहेश्वर शाही व मुखिया अल्पना शाही तोरण द्वार' का उद्घाटन किया गया. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पूर्व मंत्री जनक राम ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया.

Gopalganj News : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में पंचायत स्तर से निर्मित ‘विधायक सिंहेश्वर शाही व मुखिया अल्पना शाही तोरण द्वार’ का शनिवार को उद्घाटन किया गया. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पूर्व मंत्री जनक राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तोरण द्वार का उद्घाटन किया. एनएच-27 से बलथरी गांव जाने वाले मुख्य प्रवेश मार्ग पर बने इस द्वार के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में उत्साह देखा गया.

गांव की पहचान को मजबूत करने की पहल

उद्घाटन के मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि गांव के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में यह पहल की गयी है. उन्होंने कहा कि गांव के प्रवेश मार्ग पर इस तरह के निर्माण से स्थानीय पहचान को मजबूती मिलती है और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को एक नया स्वरूप मिलता है.

उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों का बेहतर स्वरूप भी जरूरी है. ऐसे प्रयास ग्रामीणों में अपने क्षेत्र के प्रति जुड़ाव को बढ़ाते हैं.

उद्घाटन समारोह में जुटे ग्रामीण

तोरण द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया और गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

मौके पर पूर्व मुखिया राकेश शाही, आदित्य शंकर शाही, रजत शाही, न्यूटन शाही, रौनक शाही, अशोक शाही, भाजपा नेता रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, शिवकुमार उपाध्याय, चंद्रेश सिंह, चंद्रमोहन पाण्डेय, अमोद पाण्डेय, चंदन तिवारी और राजू कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

उद्घाटन करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >