गोपालगंज में 24 सितंबर को होगा बलभद्र भगवान व सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजनोत्सव, 21 वर्षों से लगातार हो रहा पूजनोत्सव

गोपालगंज में श्री बलभद्र भगवान एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के पूजनोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. यह आयोजन 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष 24 सितंबर को आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में होगा.

Gopalganj News : शहर में श्री बलभद्र भगवान एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान के पूजनोत्सव को लेकर कलवार समाज ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूजा समिति की ओर से गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को निमंत्रण पत्र दिया और सपरिवार पूजनोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया.

जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर के अलावा थावे, आरना, लुहसी, त्रिलोकपुर, जमसड़, मीरगंज, हथुआ, बथुआ, पंचदेवरी, कटेया, भोरे, विजयीपुर और पगरा समेत कई क्षेत्रों में समाज के लोगों से संपर्क किया गया. समिति सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

21 वर्षों से लगातार हो रहा पूजनोत्सव

समिति के अनुसार, श्री बलभद्र भगवान एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान का पूजनोत्सव पिछले 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है. हर वर्ष जिलेभर से कलवार समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं.

पूजनोत्सव के दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है. इससे आयोजन धार्मिक कार्यक्रम के साथ सामाजिक जुड़ाव का भी माध्यम बनता है.

आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में होगा कार्यक्रम

इस वर्ष पूजनोत्सव 24 सितंबर, गुरुवार को शहर के आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और समाज के लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है.

आयोजन की तैयारी में ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता, रविरंजन प्रसाद, लालबाबू प्रसाद गुप्ता, शिवधुल प्रसाद, भीमशंकर प्रसाद, पिंकी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मुकेश, आनंद गुप्ता, राजू कलवार समेत दर्जनों सदस्य जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >