गोपालगंज: राजापट्टी–साहेबगंज रेल लाइन को लेकर बड़ी सफलता, विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने पर जश्न

राजापट्टी–साहेबगंज नई रेल लाइन निर्माण को लेकर बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने पर संघर्ष समिति ने खुशी जताई. वर्ष 2016 से चल रहे आंदोलन को बड़ी सफलता मिली.

Gopalganj News: बैकुंठपुर के राजापट्टी से साहेबगंज तक प्रस्तावित नई रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर वर्षों से चल रहे आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है. जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. प्रस्ताव पारित होने के बाद राजापट्टी–साहेबगंज रेल निर्माण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे लंबे आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

2016 से चल रहा है रेल लाइन के लिए आंदोलन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद विजय बहादुर यादव ने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग और आकांक्षाओं का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि सत्तरघाट पुल निर्माण के आंदोलन के दौरान ही इस रेल परियोजना की आवश्यकता महसूस हुई थी. गंडक नदी पर सत्तरघाट पुल बनने के बाद वर्ष 2016 में साहेबगंज, मोतीपुर और मुजफ्फरपुर के साथियों के सहयोग से राजापट्टी–साहेबगंज रेल लाइन निर्माण को लेकर अभियान शुरू किया गया.

रेल मंत्रालय को सौंपे गए सैकड़ों मांग-पत्र

विजय बहादुर यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों में दर्जनों आंदोलन किए गए तथा सैकड़ों मांग-पत्र भारत सरकार के रेल मंत्रालय को सौंपे गए. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित होना आंदोलन की दिशा में एक अहम कदम है और इससे रेल परियोजना को गति मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

सारण, चंपारण और तिरहुत को मिलेगा सीधा लाभ

संघर्ष समिति का कहना है कि राजापट्टी–साहेबगंज रेल मार्ग बनने से सारण, चंपारण और तिरहुत प्रमंडल के लाखों लोगों को आवागमन, व्यापार, उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहतर रेल संपर्क मिलेगा. समिति ने केंद्र सरकार से परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की.

Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >