मांझा में पुलिस पर हुआ जानलेवा हमला, सब इंस्पेक्टर को वाहन से कुचलने की कोशिश

गोपालगंज. सोमवार की शाम ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया.

गोपालगंज. सोमवार की शाम ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया. घटना मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला के पास की है, जहां बीती रात ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार सिंह को अपराधियों ने वाहन से कुचलने की कोशिश की. गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर श्रीकांत सिंह ने रात में गश्ती के दौरान जाफर टोला के पास संदिग्ध बाइक और चार पहिया वाहन को देखकर रुकने का इशारा किया. इसी दौरान वाहन सवार ने पुलिस को देखकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे सब इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गयी है. वे पहले से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं. पुलिस ने फरार वाहन सवारों की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में आक्रोश है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >