गोपालगंज से गुजरात जाकर दामाद को मार डाला, प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, जमकर हुआ बवाल

Bihar: गुजरात के राजकोट में प्रेम विवाह करने वाले युवक की उसकी पत्नी के परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी. बेटी की शादी से नाराज पिता रिश्तेदारों के साथ पहुंचा और दामाद को मारकर शव छत से लटका दिया.

Bihar: बेटी की शादी से नाराज पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ गुजरात पहुंचकर उसके पति को छलपूर्वक मार डाला. हत्या के बाद शव को छत से लटकाकर भाग निकले. सब्जी लेकर जब उसकी पत्नी लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. घटना की सूचना पर गुजरात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी पत्नी के साथ गांव भेज दिया.

2024 में भागकर की थी शादी

मृतक कटेया थाने के बनकटिया गांव के रहने वाले विजयमल गोंड का पुत्र राहुल गोंड (21 वर्ष) था. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि राहुल गोंड का भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रहने वाले मुन्ना यादव की पुत्री अमीषा यादव से प्यार था. अक्तूबर 2024 में दोनों घर छोड़कर भागकर शादी कर लिए. शादी के बाद दोनों गुजरात के राजकोट जिले के सापढ़ थाना क्षेत्र के रिपरिया में एजेड कंपनी में काम कर रहे थे.

शव गांव में पहुंचते ही चीत्कार में डूबे परिजन

ऐसे दिया घटना को अंजाम

14 जून को अमीषा यादव के पिता मुन्ना यादव, बनकटिया के धर्मदेव यादव की पत्नी मीना देवी और उसका बेटा अनजय यादव पहुंचे. तीनों ने कहा कि जब शादी कर लिए हो तो अब हम लोगों को क्या करना है, अब रिश्तेदार बनकर रहेंगे. तीनों रात में वहीं रुकने की बात कहे. उसके बाद अमीषा सब्जी लेने चली गई.

लौटकर आयी तो देखा कि राहुल को मारकर ये लोग छत से लटका दिए थे. उसके बाद पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच कर शव को घर भिजवाया. शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीण, उसकी पत्नी अमीषा यादव के बयान सुनने के बाद उग्र हो गये.

शव को उसके रिश्तेदार के दरवाजे पर रखकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थानाध्यक्ष रजनीश प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों में कई बार नोकझोंक भी हुई. पुलिस ने 11 घंटे मशक्कत करने के बाद किसी तरह भरोसा दिलाकर शव का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर 11.30 बजे कराने में सफलता पाई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री, 18 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >