दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान गोरखपुर में गयी जान

बरौली. थाना क्षेत्र के सिसईं गांव के एक बुजुर्ग फल विक्रेता की मौत गुरुवार की देर शाम हो गयी. उनकी मौत के बाद परिजन शव को घर लाये जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

बरौली. थाना क्षेत्र के सिसईं गांव के एक बुजुर्ग फल विक्रेता की मौत गुरुवार की देर शाम हो गयी. उनकी मौत के बाद परिजन शव को घर लाये जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने गमगीन माहौल में बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. मृतक सिसई गांव के स्व. गनपत साह के बेटे 70 वर्षीय वकील साह थे, जो थाना चौक स्थित कोटवां मोड़ पर फल आदि बेचते थे. पांच जुलाई को वे दुकान पर थे और किसी काम से दुकान से थोड़ा अलग हटकर खड़ा थे, तभी अनियंत्रित गति से आ रही बाइक से उनका धक्का लग गया. परिजनों ने बताया कि बाइक सवारों ने उनको उठाकर सीएचसी में पहुंचाया, जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा हुई लेकिन हालत गंभीर देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां भी बाइक सवार मौजूद थे लेकिन डॉक्टर ने जैसे ही बुजुर्ग को गोरखपुर के लिए रेफर किया, दोनों बाइक सवार गायब हो गये. दुर्घटना का सनहा पूर्व से थाने में दर्ज है, लेकिन अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJAY TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >