गोपालगंज के मांझा में चाकूबाजी, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

गोपालगंज के मांझा में एनएच-27 पर वसूली के बाद घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है।

Gopalganj News: मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के समीप एनएच-27 पर वसूली कर घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

जानकारी के अनुसार, थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला गांव निवासी सुनील कुमार सोमवार की देर शाम सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा से वसूली कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोइनी गांव के समीप एनएच-27 पर पूर्व के विवाद को लेकर नगर थाना क्षेत्र के चंदगोखुला रोड निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और सुनील कुमार को रोक लिया.

आरोप है कि तीनों ने मिलकर सुनील कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

भाई के बयान पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी

घटना के बाद घायल के भाई अनिल कुमार के बयान पर मांझा थाना में नगर थाना क्षेत्र के चंदगोखुला रोड निवासी सुनील कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.

अफरोज गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhil srivastva

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >