ABVP Social Media: अभाविप के जिला कार्यालय में बुधवार को जिला सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष प्रो. डॉ. विवेकानंद तिवारी और बेगूसराय से प्रवास पर पहुंचे प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक मनीष कुमार की विशेष उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांत अध्यक्ष प्रो. डॉ. विवेकानंद तिवारी, प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक मनीष कुमार, रोहित जायसवाल, विभाग संयोजक नवीन सोलंकी और जिला संयोजक हरिओम राय ने संयुक्त रूप से किया.
सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन के सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन, गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक कार्यों को डिजिटल माध्यम से व्यापक स्तर तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी. सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, छात्रहित से जुड़े मुद्दों और रचनात्मक कार्यक्रमों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.
संगठन के संदेश को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग, नियमित गतिविधियों के प्रचार और संगठन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर छात्र पत्रिका के प्रांत संयोजक अनीश कुमार, खेलो भारत के प्रांत संयोजक प्रिंस सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल, अभिषेक सिंह, कविता कुमारी, कला मंच जिला संयोजक श्रेया सिंह, नगर सह-मंत्री आशुतोष कुमार, तेजस्वी कुशवाहा, कमला राय कॉलेज अध्यक्ष विक्की कुशवाहा, कॉलेज मंत्री रितिक पंडित, हथुआ नगर सोशल मीडिया संयोजक सूरज कुमार, रवि चौहान, आदित्य कुमार, कुमकुम कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं
