देवी हाॅल्ट पर ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

थावे. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन से पहले देवी हाॅल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

थावे. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन से पहले देवी हाॅल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, रेल पुलिस एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वहां वह मौत से जूझ रहा है. घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि युवक सवारी गाड़ी संख्या 55112 थावे-सीवान पैसेंजर ट्रेन से गिरा था. मौके पर डायल 112 के गुड्डू कुमार, मनोज कुमार यादव, रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार, आरपीएफ के हिमांशु मौर्य एवं संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. पुलिस लोगों से युवक की पहचान करने के लिए लोगों से अपील कर रही है ताकि उसके परिजन आकर उसका इलाज करा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Sanjay Kumar Abhay is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >