नये अंदाज में नववर्ष मनाने की युवाओं में बेताबी

नये अंदाज में नववर्ष मनाने की युवाओं में बेताबी गोपालगंज. नये साल को नये अंदाज में मनाने और इसका स्वागत करने की तैयारी में अभी से लोग जुट गये हैं. मस्ती भरी खुशियों के साथ नये साल की नयी सुबह के आने का खास कर बच्चों व युवक युवतियों को बेसब्री से इंतजार है. कुछ […]

नये अंदाज में नववर्ष मनाने की युवाओं में बेताबी गोपालगंज. नये साल को नये अंदाज में मनाने और इसका स्वागत करने की तैयारी में अभी से लोग जुट गये हैं. मस्ती भरी खुशियों के साथ नये साल की नयी सुबह के आने का खास कर बच्चों व युवक युवतियों को बेसब्री से इंतजार है. कुछ दोस्तों के संग पिकनिक पर जाने तो कुछ इसकी शुरुआत धार्मिक स्थलों की सैर कर करने की सोच रखे हैं. एक वर्ग ऐसा भी है जो बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से अपने जीवन के हर पल को हसीन बनाना चाहता है.दोस्तों संग होगी मस्तीयुवकों से लेकर युवतियां दोस्तों संग मस्ती के लिए पिकनिक की नयी जगह की तलाश कर रहे हैं. मिंटू कुमार सहित अन्य कहते हैं कि दोस्तों के संग मस्ती करने का अपना ही मजा है. इस बार पिकनिक पर जाने का प्लान है. शहर से दूर शांत स्थान पर खाना बना कर खाने का कुछ अलग ही मजा है. पूजा-पाठ से होगी शुरुआतअक्सर लोग पूजा-पाठ से नये साल की शुरुआत करना चाहते हैं. यह सोच कर कि भगवान का आशीर्वाद उन्हें सालों भर मिलता रहे. शहर के पुरानी चौक के मिंटू कुमार, विकास कुमार, शाहनवाज आलम आदि दोस्तों के साथ थावे के जंगल में जाकर घूमने की तैयार कर चुके हैं. वर्ष के पहले दिन यात्रा का भी आनंद लेना चाहिए. अपनों के आशीर्वाद से होगा नये साल का आगाजराजेंद्रनगर में अपने पति के साथ रह रही उर्मिला त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए मजबूरीवश रहना पड़ रहा है. बुजुर्गों से दूर रह कर बच्चे भले ही आधुनिक युग की जानकारी ले रहे है, मगर उनका बचपन किस्सा-कहानियों से भरी दादा-दादी के प्रेम से अछूता होता जा रहा है. नये साल में उन्हें अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल जाये. फिर पूरा साल अच्छा ही बीतेगा. हम इस बार अपनों के साथ अपने गांव में ही नया साल मनायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >