जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, छह घायल गोपालगंज. जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के मिश्री महतो तथा पड़ोसी श्रीकिशुन महतो के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा है तथा मुकदमा भी चल रहा है. बीती शाम दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गयी तथा बाद में मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गये हैं. घायल मिश्री महतो ने श्रीकिशुन महतो सहित दस लोगों को आरोपित बनाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष से हीरा लाल महतो ने मिश्री सहित आठ लोगों को आरोपित बनाया है.
जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, छह घायल
जमीन को लेकर दो पक्षों में झड़प, छह घायल गोपालगंज. जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के मिश्री महतो तथा पड़ोसी श्रीकिशुन महतो के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन […]
