बच्चों के झगड़े में भिड़े अभिभावक, आधा दर्जन घायल उचकागांव. स्थानीय थाने के बलेसरा गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद अभिभावक भी भिड़ गये. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. वहीं पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दूधनाथ साह के घर के बच्चे खेल रहे थे. उनका झगड़ा जहरुले हत्ता गांव के मो एकलाख के घर के लड़कों से हो गया. झगड़े का कारण पूछने जब सुभावती देवी पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. बचाने गये दूधनाथ साह, प्रभावती देवी सहित आधा दर्जन लोग घालय हो गये. सुभावती देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बच्चों के झगड़े में भिड़े अभिभावक, आधा दर्जन घायल
बच्चों के झगड़े में भिड़े अभिभावक, आधा दर्जन घायल उचकागांव. स्थानीय थाने के बलेसरा गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद अभिभावक भी भिड़ गये. इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं. वहीं पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दूधनाथ साह के घर के बच्चे खेल रहे थे. उनका झगड़ा […]
