वत्तिीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन

वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन बैकुंठपुर. चिउटाहा पैक्स केंद्र पर जिला सहकारिता अध्यक्ष महेश राय ने वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया. इसमें 22 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए. को-ऑपरेटिव बैंक की देखरेख में चिउटाहा पैक्स को कई आवश्यक सुविधाओं से लैस कर केंद्र को अपने साथ जोड़ साख मजबूत करने का प्रयास किया […]

वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन बैकुंठपुर. चिउटाहा पैक्स केंद्र पर जिला सहकारिता अध्यक्ष महेश राय ने वित्तीय साक्षरता केंद्र का उद्घाटन किया. इसमें 22 पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए. को-ऑपरेटिव बैंक की देखरेख में चिउटाहा पैक्स को कई आवश्यक सुविधाओं से लैस कर केंद्र को अपने साथ जोड़ साख मजबूत करने का प्रयास किया गया है. गांव के हर तबके के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा. सहकारिता का उद्देश्य यह है कि योजनाओं का लाभ ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को मुहैया कराया जा सके. समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की. मौके पर एमडी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पदाधिकारी गणेश सिंह, वित्तीय सलाहकार महादेव शरण सिंह, ब्रांच मैनेजर रामेश्वर राय, सुरेंद्र ओझा, वीरेंद्र सिंह व अमरेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >