ट्रांसफाॅर्मर लगा नहीं, भेजा तीन साल का बिल2012 में हुई थी ट्रांस्फार्मर की चोरीगोपालगंज. बिजली कंपनी के कारनामे से उपभोक्ता परेशान हैं. चोरी होने के बाद बिजनी कंपनी ने तीन वर्ष बाद ट्रांसफाॅर्मर लगाया, लेकिन उपभोक्ताओं के पास पूरे तीन साल का बिल भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने इसके लिए कार्यालय में आवेदन दिया है. मामला बरौली प्रखंड के हलुआर तिवारी टोला का है. बता दें कि 15 अक्तुबर, 2012 को हलुआर गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर की चोरी चोरों ने कर ली. ग्रामीणों ने सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. उसके बाद निवर्तमान विधायक मंजीत सिंह के प्रयास से सितंबर, 2015 में ट्रांस्फार्मर लगा कर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. इस दौरान बिजली कंपनी ने उक्त अवधि (तीन साल) का बिल उपभोक्ताओं के यहां भेज दिया है. बिल देख कर यहां के 33 उपभोक्ता माथा पीट रहे हैं. इस संबंध में राजेश तिवारी, विद्यानंद तिवारी, दारोगा तिवारी, शिवपूजन तिवारी, मदेश्वर राम, मदीश राम, मुक्तिनाथ तिवारी, बेचु राम, प्रभावती कुंवर, रविंद्र तिवारी, किशोर तिवारी सहित सभी ग्रामीणों ने बरौली विद्युत अभियंता को आवेदन देकर बिल सुधार करने की गुहार लगायी है.
ट्रांसफॉर्मर लगा नहीं, भेजा तीन साल का बिल
ट्रांसफाॅर्मर लगा नहीं, भेजा तीन साल का बिल2012 में हुई थी ट्रांस्फार्मर की चोरीगोपालगंज. बिजली कंपनी के कारनामे से उपभोक्ता परेशान हैं. चोरी होने के बाद बिजनी कंपनी ने तीन वर्ष बाद ट्रांसफाॅर्मर लगाया, लेकिन उपभोक्ताओं के पास पूरे तीन साल का बिल भेज दिया गया है. ग्रामीणों ने इसके लिए कार्यालय में आवेदन दिया […]
