रालोसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में आज होगी बैठकसंवाददाता,पटनाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नयी दिल्ली में 78 ए लोदी इस्टेट, में शाम सात बजे से बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेगें. बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव शिवराज सिंह समेत 17 राज्यों के अध्यक्ष शिरकत करेगें। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता मनोज लाल दास ‘मनु’ ने बताया कि बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा़ अरुण कुमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक ललन पासवान व राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार सिंह पहले से दिल्ली में हैं. पार्टी के अन्य पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद, महासचिव रामबिहारी सिंह, जगन्नाथ गुप्ता, राजीव जायसवाल, सचिव सीमा सक्सेना दिल्ली गयी हैं.
रालोसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दल्लिी में आज होगी बैठक
रालोसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में आज होगी बैठकसंवाददाता,पटनाराष्ट्रीय लोक समता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होगी. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नयी दिल्ली में 78 ए लोदी इस्टेट, में शाम सात बजे से बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री […]
