प्रखंड प्लानिंग टीम का प्रशक्षिण शुरू

प्रखंड प्लानिंग टीम का प्रशिक्षण शुरू पंचदेवरी. हमारा गांव हमारी योजना कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्लानिंग टीम का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी तथा डीपीएम अजय कुमार सिंह ने किया. इसमें जिले से प्रशिक्षण प्राप्त कर आयी प्रखंड रिसोर्स टीम द्वारा प्रखंड प्लानिंग टीम […]

प्रखंड प्लानिंग टीम का प्रशिक्षण शुरू पंचदेवरी. हमारा गांव हमारी योजना कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्लानिंग टीम का चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी तथा डीपीएम अजय कुमार सिंह ने किया. इसमें जिले से प्रशिक्षण प्राप्त कर आयी प्रखंड रिसोर्स टीम द्वारा प्रखंड प्लानिंग टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह टीम गांवों में विकास की रूपरेखा तय करेगी. प्रशिक्षक संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि प्रखंड प्लानिंग टीम में इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र, रोजगार सेवक तथा कृषि सलाहकारों को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >