न बिजली न तार, विभाग ने भेज दिया बिल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामामीरगंज. न बिजली, न तार, बिजली विभाग ने बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को बिल थमा दिया. इसके बाद गांव के सैकड़ों नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन पर जम कर हंगामा किया. विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गयी. गांव के बीपीएलधारी जयराम भगत, धनेश भगत, लीलावती देवी, महाजन साह, भीम सिंह, योगेंद्र भगत आदि ने बताया कि दो माह पहले बिजली विभाग ने मीटर लगा दिया, पर न तो कनेक्शन दिया और न ही लाइन दी, पर मनमानी बिजली बिल भेद दिया. ऐसे में वे प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं. बिजली विभाग में देर तक नाराज ग्रामीण जमे रहे. बाद में उपभोक्ताओं ने हथुआ के एसडीओ प्रमोद कुमार राम को अपनी शिकायत से अवगत कराया. गौरतलब है कि दीनदयाल ग्रामीण विद्युत योजना के तहत दलित गांव में यह योजना शुरू कर की गयी थी. मामले की शिकायत विभाग को मिली है. मामले की जांच कराई जा रही है तथा शीघ्र समाधान किया जायेगा. अमित कुमार, एसडीओ, टेक्नो कंपनी
न बिजली न तार, विभाग ने भेज दिया बिल
न बिजली न तार, विभाग ने भेज दिया बिल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामामीरगंज. न बिजली, न तार, बिजली विभाग ने बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं को बिल थमा दिया. इसके बाद गांव के सैकड़ों नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन पर जम कर हंगामा किया. विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गयी. गांव के बीपीएलधारी जयराम […]
