कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज. हत्या के डेढ़ माह बाद कोर्ट के आदेश पर अंतत: हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतक के भाई की गुहार पर मामला दर्ज किया गया है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी सरेया गांव के निवासी सत्येंद्र तिवारी के भाई जनार्दन तिवारी उत्तर प्रदेश के तरेया […]

कोर्ट के आदेश पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज. हत्या के डेढ़ माह बाद कोर्ट के आदेश पर अंतत: हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतक के भाई की गुहार पर मामला दर्ज किया गया है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिवारी सरेया गांव के निवासी सत्येंद्र तिवारी के भाई जनार्दन तिवारी उत्तर प्रदेश के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ में रह कर पैथोलॉजी चलाते थे. दस नवंबर को अपने गांव तिवारी खरेया आये थे, जहां से उन्हें अतिथि बनाने के लिए गांव के आधा दर्जन लोग बुला कर ले गये. अगले दिन उनका शव उत्तर प्रदेश के सलेमगढ़ के समीप नहर के किनारे फेंक दिया गया था. पहले तो पुलिस ने दुर्घाटना मान कर मामला दर्ज किया थी, लेकिन भाई सत्येंद्र तिवारी शुरू से ही इसे हत्या मान रहे थे. भाई ने सीजेएम के यहां मामला दर्ज कर छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था. कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >