कटेया में पिता-पुत्र पर दाब से हमला

कटेया में पिता-पुत्र पर दाब से हमला गोपालगंज. कटेया थाने के बहोरवा गांव में लकड़ी की टहनी दरवाजे पर रखने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर पड़ोसी ने दाब से हमला कर घायल कर दिया. गंभीर हालत में दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने बताया कि बगहवा गांव में शंभु […]

कटेया में पिता-पुत्र पर दाब से हमला गोपालगंज. कटेया थाने के बहोरवा गांव में लकड़ी की टहनी दरवाजे पर रखने के विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर पड़ोसी ने दाब से हमला कर घायल कर दिया. गंभीर हालत में दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने बताया कि बगहवा गांव में शंभु प्रसाद के दरवाजे पर उनके पड़ोसी लकड़ी की टहनी रख रहे थे. विरोध करने पर गोली-गलौज की गयी. इसके बाद दाब से हमला कर शंभु प्रसाद और उनके पुत्र रवि कुमार को घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने घायल शंभु प्रसाद का बयान दर्ज कर तीन लोगों को नामजद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >