टेस्ट परीक्षा खत्म, बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू

टेस्ट परीक्षा खत्म, बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू अंतिम दिन परीक्षार्थियों में दिखा उत्साहहाइस्कूल व प्लस-टू में जल्द शुरू होगा विशेष क्लास फोटो न. 6मैट्रिक और इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण समाप्त हो गयी. परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा की तैयारी सेल्फ […]

टेस्ट परीक्षा खत्म, बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू अंतिम दिन परीक्षार्थियों में दिखा उत्साहहाइस्कूल व प्लस-टू में जल्द शुरू होगा विशेष क्लास फोटो न. 6मैट्रिक और इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण समाप्त हो गयी. परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा की तैयारी सेल्फ स्टडी और स्कूल के शिक्षकों का सहारा लेकर की जा रही है. शिक्षा विभाग ने टेस्ट परीक्षा के बाद विशेष क्लास चला कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने का निर्देश दिया है. स्कूलों में जल्द ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास चालू किया जायेगा. संवाददाता, गोपालगंज हाइस्कूल और प्लस-टू स्कूलों में सोमवार को टेस्ट परीक्षा समाप्त हो गयी. मैट्रिक और इंटरमीडिएट की टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. परीक्षा के समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है. 24 फरवरी से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है, जबकि मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च में शुरू होनी है. इन दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है. मैट्रिक की टेस्ट परीक्षा के अंतिम संस्कृत और आरबी विषयों की परीक्षा ली गयी. वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियो में संपन्न करायी गयी. जादोपुर सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एसएस बालिका प्लस -टू स्कूल, अब्दुल गफूर प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में परीक्षा हुई. अब स्कूल प्रशासनकॉपियों का मूल्यांकन करने में जुट गया है. मूल्यांकन के बाद काॅपियों को विद्यालय परीक्षा समिति के पास भेजा जायेगा. टेस्ट परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरा जायेगा. वहीं, स्कूल प्रशासन जल्द ही छात्र – छात्राओं का विशेष क्लास चला कर परीक्षा की तैयारी करायेगा. मैट्रिक में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थी अलग- अलग होंगे. मैट्रिक परीक्षा का यह है कार्यक्रम परीक्षा तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली 11 मार्च अंगरेजी अंगरेजी 12 मार्च गणित गणित 14 मार्च सा. विज्ञान सामाजिक विज्ञान15 मार्च विज्ञान विज्ञान16 मार्च मातृभाषा मातृभाषा 17 मार्च द्वि भारतीय भाषा द्वितीय भारतीय भाषा18 मार्च ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय इंटरमीडिएट के परीक्षा का शिड्यूल दिनांक पहली पाली दूसरी पाली 24 फरवरी जीप विज्ञान दर्शनशास्त्र/आरबीएच 25 फरवरी लैंग्वेज (कला) कंप्यूटर साइंस/ मल्टीमीडिया 26 फरवरी फिजिक्स/फिजिकल एजुकेशन इतिहास/अंगरेजी (वोकेशनल) 27 फरवरी एनआरबी (कला) अकाउंटेंसी 29 फरवरी रसायनशास्त्र राजनीति विज्ञान 01 मार्च संगीत बिजनेस स्टडीज 02 मार्च लैंग्वेज (कॉमर्स/विज्ञान) समाजशास्त्र 03 मार्च अनआरबी (कॉमर्स/विज्ञान) मनोविज्ञान 04 मार्च गणित अर्थशास्त्र 05 मार्च गृह विज्ञान अर्थशास्त्र (वाणिज्य) 11 से 21 मार्च तक प्रायोगिक परीक्षा वोकेशनल कोर्स के छात्र प्रथम दिन राष्ट्रभाषा हिंदी की परीक्षा शामिल होंगे, जबकि चार मार्च को गणित की परीक्षा ली जायेगी. वहीं, इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 11 मार्च से 21 मार्च तक चलेगी. एग्जाम का पूरा शेड्यूल परीक्षा समिति ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है. परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालय में भी परीक्षा का कार्यक्रम भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >