सरकार बताए पंचायतों के विकास की बची करोड़ कब खर्च होगी : डॉ प्रेम कुमार

सरकार बताए पंचायतों के विकास की बची करोड़ कब खर्च होगी : डाॅ प्रेम कुमारपटना. विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि 14 वेंं वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य के पंचायतों को 210 अरब 17 करोड़ 83 लाख रुपये बुनियादी अनुदान की राशि के रुप में केन्द्र से मिलेगा. पूर्व में पंचायती […]

सरकार बताए पंचायतों के विकास की बची करोड़ कब खर्च होगी : डाॅ प्रेम कुमारपटना. विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि 14 वेंं वित्त आयोग की अनुशंसा पर राज्य के पंचायतों को 210 अरब 17 करोड़ 83 लाख रुपये बुनियादी अनुदान की राशि के रुप में केन्द्र से मिलेगा. पूर्व में पंचायती राज विभाग को 1032 करोड़ रुपये मिले, जिनमें से मात्र 105 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं, अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने में मात्र तीन महीने से कुछ ही ज्यादा का समय बचा है. डा. कुमार ने कहा कि चौदहवें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2015–16 में कुल 2269.18 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ग्रामोदय कार्यक्रम के अन्तर्गत 25 करोड़ रुपये, पंचायती सरकार भवन के लिए 618.38 करोड़ रुपये, पंचायती संस्थाओं को मानदेय हेतु 175 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है. डा. कुमार ने कहा कि राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण योजना के लिए 189.2099 करोड़ रुपये, ग्राम कचहरियों को किराया के लिए 4 करोड़ रुपये, राज्य के ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक व्यय हेतु 6.7184 करोड़ रुपये, त्रिस्तरीय पंचायती संस्थाओं को अनुग्रह अनुदान राशि 50 लाख रुपये, श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों को प्रोत्साहित राशि 76 लाख रुपये एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों एवं कार्यपालक सहायकों के पारिश्रमिक भुगतान हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान है. सरकार यह बताएं कि इतनी बड़ी राशि में कितनी राशि पंचायतों के विकास पर खर्च हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >