शिविर में एक हजार लोगों की हुई जांच फोटो नं-26बैकुंठपुर. रेवतीथ बाजार पर डब्ल्यूएचपी के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में एक हजार से ज्यादा महिला-पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. करीब आधा दर्जन डाॅक्टरों ने विभिन्न काउंटरों पर रोगियों की जांच व नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया. इनमें प्रमुख रूप से डाॅ एन कुमार, डाॅ एसके श्रीवास्तव, विकास कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष पांडेय आदि ब्लड टेस्ट से लेकर डॉयग्नोसिस व दवा वितरण में सुबह से ही लगे थे. सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफरबैकुंठपुर. महम्मदपुर-लखनपुर पथ पर पकड़ी मोड़ के पास रविवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने गंभीर स्थिति देख कर रेफर कर दिया है. घायलों में इसी थाने के मूजा गांव निवासी अजिमुल्लाह अंसारी के पुत्र मेराजुद्दीन अंसारी व सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामप्रवेश ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर शामिल हैं.
शिविर में एक हजार लोगों की हुई जांच
शिविर में एक हजार लोगों की हुई जांच फोटो नं-26बैकुंठपुर. रेवतीथ बाजार पर डब्ल्यूएचपी के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में एक हजार से ज्यादा महिला-पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. करीब आधा दर्जन डाॅक्टरों ने विभिन्न काउंटरों पर रोगियों की जांच व नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया. इनमें […]
