स्कूल गयी छात्रा लापता

स्कूल गयी छात्रा लापता गोपालगंज. कक्षा छह की छात्रा विद्यालय से अचानक लापता हो गयी. चाचा ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के ठकुरीचक गांव के विश्वनाथ यादव का आरोप है कि उनकी भतीजी काजल कुमारी (10) राजकीय बुनियादी विद्यालय मिश्र बतरहा में पढ़ती है. शुक्रवार को सुबह 9 […]

स्कूल गयी छात्रा लापता गोपालगंज. कक्षा छह की छात्रा विद्यालय से अचानक लापता हो गयी. चाचा ने अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के ठकुरीचक गांव के विश्वनाथ यादव का आरोप है कि उनकी भतीजी काजल कुमारी (10) राजकीय बुनियादी विद्यालय मिश्र बतरहा में पढ़ती है. शुक्रवार को सुबह 9 बजे वह सहेली के साथ स्कूल गयी थी, जहां से नहीं लौटी. सहेली नेहा का कहना है कि 12 बजे दिन तक वह उसके साथ विद्यालय में ही थी, लेकिन लंच के बाद वह नहीं दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >