सीएम ने जो कमिटमेंट कर दिया, उससे हटने वाले नहीं : संजय सिंह

सीएम ने जो कमिटमेंट कर दिया, उससे हटने वाले नहीं : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जनता से कमिटमेंट कर दिया है वो उससे एक प्रतिशत भी नहीं हटने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं से ये […]

सीएम ने जो कमिटमेंट कर दिया, उससे हटने वाले नहीं : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जनता से कमिटमेंट कर दिया है वो उससे एक प्रतिशत भी नहीं हटने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने बिहार की ग्रामीण महिलाओं से ये वादा किया कि उन्हें शराब की प्रताड़ना से मुक्त करायेंगे तो एक अप्रैल से पूरे बिहार में शराबबंदी हो जायेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी इस बात से बिलकुल परेशान ना हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी नहीं होगी. बिहार में पहले फेज में देसी शराब को बंद किया जायेगा, जो बिहार के 90 फीसदी शराब बाजार में शेयर रखता है. इस देसी शराब से ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है और इसके बंद होते ही 90 प्रतिशत समस्याएं खत्म हो जायेगी. इसके छह महीने बाद विदेशी शराब पर भी पाबंदी लगा दी जायेगी. संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो अपने कमिटमेंट को पूरा किया है, जो बिहार के विधानसभा में वादा किया था उसे पूरा करने के तरफ अपने कदम को बढा दिया है और इसका असर एक अप्रैल से दिखना शुरू भी हो जायेगा. सुशील मोदी को अपने नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कमिटमेंट की भी बात करनी चाहिए. लोकसभा चुनाव में पूरे बिहार में घूम-घूम कर नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन 19 महीने हो गये, वो वादा वादा ही रह गया. सुशील मोदी कभी नरेंद्र मोदी को उस वीडियो को दिखाना चाहिए, जिसमें उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को कहा था. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं से नरेंद्र मोदी ने रोजगार देने का वादा किया था. एक भी बिहारी युवा को रोजगार नहीं मिला. काले धन का क्या हुआ? कहां नरेंद्र मोदी ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लायेंगे और उसे हर भारतीय के खाते में डलवायेंगे, लेकिन 19 महीने हो गये कहां गया वो वादा व वो कसमें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >