मामा के घर आये मासूम की मशीन में दबने से मौत बूझ गया घर का चिरागबैकुंठपुर. कतालपुर गांव में अपने मामा के घर आये मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत उस समय हो गयी, जब वह खेलने के दौरान चारा मशीन पर झूलने लगा. मशीन गिरी और उसमें दबने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना से लोगों में चीत्कार मच गया. परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि कतालपुर गांव के हरिकेश सिंह की बेटी रिंकी की शादी सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में हुई थी. रिंकी अपनी दो बेटी और इकलौता बेटे गोलू को लेकर मायके आयी हुई थी. शनिवार की शाम चार बजे दरवाजे पर चारा मशीन पर बैठ कर गोलू खेल रहा था. खेलने के दौरान ही घटना हुई. घटना के बाद रिंकी देवी अपने बच्चों को लेकर ससुराल चली गयी. इतना ही नहीं इस घटना से रिंकी देवी के घर का चिराग बूझ गया. परिजन से लेकर आस-पड़ोस के लोग भी इस घटना से गमगीन हो गये.
मामा के घर आये मासूम की मशीन में दबने से मौत
मामा के घर आये मासूम की मशीन में दबने से मौत बूझ गया घर का चिरागबैकुंठपुर. कतालपुर गांव में अपने मामा के घर आये मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत उस समय हो गयी, जब वह खेलने के दौरान चारा मशीन पर झूलने लगा. मशीन गिरी और उसमें दबने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना […]
