साक्षर भारत की मासिक बैठक

साक्षर भारत की मासिक बैठक बैकुंठपुर. प्रखंड की 22 पंचायतों के साक्षरता मिशन से जुड़े प्रेरक, टोला सेवक व तालीमी मरकज स्वयंसेवकों की साक्षर भारत के तहत बीआरसी पर मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता केआरपी जयश्री प्रसाद ने की. साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम प्रेरकों व मुख्यमंत्री महादलित, अतिपिछडा व अल्पसंख्यक अक्षर […]

साक्षर भारत की मासिक बैठक बैकुंठपुर. प्रखंड की 22 पंचायतों के साक्षरता मिशन से जुड़े प्रेरक, टोला सेवक व तालीमी मरकज स्वयंसेवकों की साक्षर भारत के तहत बीआरसी पर मासिक बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता केआरपी जयश्री प्रसाद ने की. साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम प्रेरकों व मुख्यमंत्री महादलित, अतिपिछडा व अल्पसंख्यक अक्षर आंचल की आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गयी. साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में समन्वयक संतोष कुमार, जयप्रकाश कुमार, राजबल्लभ यादव, नीभा कुमारी, नागेंद्र बैठा, सरोज कुमारी, रुक्साना खातून, आशमा खातून व रेहाना खातून सहित अन्य साक्षरताकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >