बाइक की टक्कर से छात्रा घायल महम्मदपुर. शनिवार को 10 वीं की टेस्ट परीक्षा देकर लौट रही छात्रा बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल छात्रा को सीवान रेफर किया गया है. बता दें कि डुमरिया गांव के हरिशंकर प्रसाद की पुत्री राबड़ी कुमारी महम्मदपुर टेकनिवास हाइस्कूल से परीक्षा देकर घर जा रही थी, तभी महम्मदपुर मोड़ स्थित ओवरब्रिज के पास उसे बाइक सवार ने ठोकर मार दी. आसपास के दुकानदारों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गैस एजेंसी ने लगाया सुरक्षा शिविर गोपालगंज. एलपीजी का उपयोग कैसे करें तथा इसके उपयोग के समय कैसे सावधानी बरतें, इसके लिए विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षा शिविर लगा कर निधि एचपी गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गयी. मध्य विद्यालय बरौली, मध्य विद्यालय फतेहपुर तथा मध्य विद्यालय बघेजी, मध्य विद्यालय शेर आदि में एलपीजी और उसके उपयोग के साथ उसकी सुरक्षा तथा रख-रखाव का पाठ पढ़ाया गया एवं आपात स्थिति में की जानेवाली कार्यवाही की भी जानकारी दी. मौके पर रंजीत कुमार, दिपक दुबे, चंद्रकांत पाठक, धीरज कुमार मौजूद थे.
बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
बाइक की टक्कर से छात्रा घायल महम्मदपुर. शनिवार को 10 वीं की टेस्ट परीक्षा देकर लौट रही छात्रा बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायल छात्रा को सीवान रेफर किया गया है. बता दें कि डुमरिया गांव के हरिशंकर प्रसाद की पुत्री राबड़ी कुमारी महम्मदपुर टेकनिवास हाइस्कूल से परीक्षा देकर घर […]
