गोपालगंज की महिला की छपरा में कर दी गयी हत्या

गोपालगंज की महिला की छपरा में कर दी गयी हत्या अपहरण के बाद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पहचान के लिए जलालपुर के लिए परिजन रवाना11 नवंबर को हुआ था दरवाजे से अपहरण महम्मदपुर : अपहरण के बाद गोपालगंज की महिला की छपरा में अपराधियों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. […]

गोपालगंज की महिला की छपरा में कर दी गयी हत्या अपहरण के बाद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पहचान के लिए जलालपुर के लिए परिजन रवाना11 नवंबर को हुआ था दरवाजे से अपहरण

महम्मदपुर : अपहरण के बाद गोपालगंज की महिला की छपरा में अपराधियों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मामले का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब चुपके से अपहृत के परिजनों को पुलिस मृत नीतु देवी का फोटो पहचान कराने के लिए लाया. परिजन सारण के जलालपुर थाने के लिए रवाना हो गये हैं.

बता दें कि स्थानीय थाना के कुशहर गांव के उपेंद्र दास की पत्नी नीतु देवी का अपहरण 11 नवंबर को हथियार से लैस बोलेरो पर सवार अपराधियों ने उसके दरवाजे से कर लिया था. घटना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद परिजन उसकी खोज कर रहे थे. इस बीच उसकी सास का अपहरण कर हत्या कर दी गयी.

हत्या के बाद भी परिजन बहू के अपहरण को लेकर काफी परेशान रहे. किसी को कोई सूचना नहीं मिल रही थी. उधर, महम्मदपुर पुलिस को पता चला कि अपहरण के ठीक तीन दिन बाद सारण जिले के जलालपुर थानांअंतर्गत बेलकुंडा गांव के कुएं में अपहर्ताओं ने हत्या कर शव को फेंक दिया था, जहां से पुलिस ने शव को बरामद किया.

शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया. महम्मदपुर पुलिस को शुक्रवार की रात ह्वाट्सएप पर फोटो प्राप्त हुआ. पुलिस शनिवार को अपहृता के घर पहुंची. वहां फोटो की पहचान नीतु देवी के रूप में की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >