पुरुषों को स्वर्ण, महिलाओं को मिला रजत

पुरुषों को स्वर्ण, महिलाओं को मिला रजतसूरत. भारत ने 20वीं राष्‍ट्रमंडल टेबुल टेनिस चैंपियनशिप में पुरूष टीम का स्‍वर्ण पदक जीता. शुक्रवार को यहां खेले गये फाइनल में भारत ने इंगलैंड की टीम को 3-1 से हराया. हालांकि, महिला टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. महिलाओं के फाइनल में सिंगापुर ने भारत […]

पुरुषों को स्वर्ण, महिलाओं को मिला रजतसूरत. भारत ने 20वीं राष्‍ट्रमंडल टेबुल टेनिस चैंपियनशिप में पुरूष टीम का स्‍वर्ण पदक जीता. शुक्रवार को यहां खेले गये फाइनल में भारत ने इंगलैंड की टीम को 3-1 से हराया. हालांकि, महिला टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. महिलाओं के फाइनल में सिंगापुर ने भारत को 3-1 से हराया. इससे पहले 2004 में मलयेशिया में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था, जबकि भारतीय महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में चौथी बार रजत पदक हासिल किया है. इससे पहले 1975, 1983, 1991 में महिला टीम को रजत पदक मिला था. इंगलैंड के डेविड मैक्बेथ और भारत के हरमीत देसाई के बीच हुए पहले मैच में भारत को हार मिली. देसाई 2-0 से बढ़त लेने के बाद डेविड के जवाबी खेल के सामने टिक नहीं पाये. भारत के सौम्यजीत घोष ने श्रीलंकाई मूल के हेलशेन वीरासिंघे को आसान मुकाबले में हरा टीम की बराबरी करायी. भारत के जी साथीयान ने इंगलैंड के सबसे कमजोर खिलाड़ी टॉम जारविस के खिलाफ खेलते हुए जीत दर्ज कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलायी. इस बढ़त का फायदा सौम्यजीत ने डेविड के खिलाफ हुए रिवर्स मैच में उठाया और मैच 11-6, 3-11, 11-9, 11-8 से जीत लिया. भारतीय महिला टीम ने हालांकि, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. अंकिता दास, लिन ये के खिलाफ हुए पहले मैच में पहला गेम जीतने के बावजूद भी हार गयीं, जबकि मनिका को झू यिहान के खिलाफ हुए मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >