800 इंजीनियर लेंगे बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण पहले चरण में दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद सहित नौ जिलों के 36 अभियंता होंगे प्रशिक्षित जल संसाधन विभाग ने प्रशिक्षण लेना किया अनिवार्य घोषित, जान-बूझ कर ट्रेनिंग न लेने वाले इंजीनियरों पर गिरेगी गाज दूसरे चरण में कार्यपालक व आधीक्षण अभियंताओं को मिलेगी बाढ़ व सिंचाई मैनेजमेंट का स्पेशल ट्रेनिंग संवाददाता, पटना बाढ़ और सिंचाई बिंग अलग-अलग बनाने के साथ-साथ जल संसाधन विभाग अपने 800 अभियंताओं को बाढ़ और सिंचाई के कुशल प्रबंधन का प्रशिक्षण भी देगा. जल संसाधन विभाग ने इसकी तैयारियां अभी से ही शुरु कर दी है. विभाग ने पहले चरण में अपने नव नियुक्त 36 सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनायी है. उन्हें विभाग चार जनवरी से एक फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण देगा. जल संसाधन विभाग ने अभियंताओं के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य घोषित कर दिया है. यानी जान-बूझ कर विशेष प्रशिक्षण न लेने वाले अभियंताओं पर विभाग गाज गिरायेगा. विभाग ने पहले चरण में दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, पटना, पूर्णिया, सीवान और भागलपुर सहित नौ जिलों के सहायक अभियंताओं को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना बनायी है. विभाग ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी है. एक फरवरी के बाद विभाग अपने 75 कार्यपालक अभियंताओं को बाढ़ व सिंचाई के कुशल प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देगा. बाढ़ व सिंचाई का अलग-अलग बिंग वनाने के फैसले के साथ ही विभाग ने अपने दोनों बिंग के अभियंताओं को विशेष रुप से प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. विभाग ने सभी अभियंताओं को ऑन-लाईन करने का लिए सबको मोबाईल-फोन से लैस किया है. अभियंताओं को मोबाईल फोन से लैस करने का अभियान नये वर्ष में जनवबी माह से जल संसाधन विभाग लैस करने जा रहा है. पहले चरण में विभाग ने बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण उत्तर बिहार के बाढ़-सिंचाई प्रभावित जिलों में पदस्थापित अभियंताओं को देने का निर्णय लिया है. सहायक अभियंताओं के बाद कार्यपालक व अधीक्षण अभियंताओं के प्रशिक्षण में भी पहले चरण में उत्तर बिहार के ही इंजीनियरों को बाढ़ व सिंचाई मैनेजमेंट की स्पेशल ट्रेनिंग विभाग दिलायेगा.
800 इंजीनियर लेंगे बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन का विशेष प्रशक्षिण
800 इंजीनियर लेंगे बाढ़ और सिंचाई प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण पहले चरण में दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद सहित नौ जिलों के 36 अभियंता होंगे प्रशिक्षित जल संसाधन विभाग ने प्रशिक्षण लेना किया अनिवार्य घोषित, जान-बूझ कर ट्रेनिंग न लेने वाले इंजीनियरों पर गिरेगी गाज दूसरे चरण में कार्यपालक व आधीक्षण अभियंताओं को मिलेगी बाढ़ […]
